जगदंबा विराजी नगरिया में भजन लिरिक्स - Jagdamba Viraji Nagariya Me Bhajan Lyrics
फूल बिखरा दो सारी डगरिया में
जगदंबा विराजी नगरिया में कर लो कर लो दर्शन अंबे माँ के
आए फिर से हैं पावन नौराते
आज मंदिर के घंटे बजाते रहो
शंख सरगम की धुन को सुनाते रहो
गाड़ दो लाल झंडा अटारिया में
आज मैया की आरती उतारें चलो
आज मैया के चरण पखारें चलो
वारी वारी जाऊं भोली सूरतिया में
तेरी ज्योत जलाऊं दिन रात
हो माँ मुझे अपना बना ले
हो माँ मेरी बिगड़ी बना दे
हो माँ मुझे अपना बना ले
हो माँ मुझे दरस दिखा दे
आज मैया के द्वार जगराता करो
मैया आएंगी दिल से पुकारा करो
बोल जयकारे मां की दुअरिया में
Mata Rani ke Bhakti Bhajan Song Details
.jpg)



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें