मेरी मईया शेरावाली मेरी मईया ज्योतावाली लिरिक्स - Meri Maiya Sherawali Meri Maiya Jyotawali Lyrics
संकट में मां जान पड़ी है
डरना क्या तू साथ खड़ी है,
नइया मेरी पार करो
घिर ही गई उद्धार करो मां ।
आज तेरे दरबार से
मैं न जाऊंगी मां खाली,
मेरी मईया शेरावाली,
मेरी मईया ज्योतावाली।
पैरों की जंजीरों से मां
मुझको तुम आज़ाद करो,
कितना दुःख मैं झेलू मईया
अब तो मुझे आबाद करो।
क्यों दुखड़ा तू देख रही है,
बन के भोली भाली।
मेरी मईया शेरावाली,
मेरी मईया ज्योतावाली।
जितना मुझको जो भी मिला है
आशीर्वाद तुम्हारा है,
दूजा और नही कोई मेरा
तेरा एक सहारा है।
हर दुखियों का करती है
मां तू ही तो रखवाली।
मेरी मईया शेरावाली,
मेरी मईया ज्योतावाली।
Mata Rani ke Bhakti Bhajan Song Details
.jpg)



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें