Sun Raha Hu Bhajan Ka Nam Boliye
🎤 प्रमुख भजन गायक

मैं मेरी मां रख लेता हूं लिरिक्स - Mai Meri Maa Rakh Leta Hu Lyrics

तेरी चढ़ती रहे महिमा.. 
तेरी जलती रहे ज्योति
दरबार सजे तेरा.. 
ऊंचे पर्वत की चोटी..

दुनिया के बदले तेरी 
ममता रख लेता हूं
सारी दुनिया के बदले तेरी 
ममता रख लेता हूं...
ले जाओ दौलत 
मैं मेरी मां रख लेता हूं
सारी ले जाओ दौलत 
मैं मेरी मां रख लेता हूं...

तेरी मूरत को सीने में 
सजा रख लेता हूं...
ले जाओ दौलत 
मैं मेरी मां रख लेता हूं...
सारी ले जाओ दौलत 
मैं मेरी मां रख लेता हूं

ममता की एक बूंद कहूं तो 
सारा समंदर रखती है
मुझको सारी दुनिया में 
मेरी मां ही सुंदर लगती है..

रखते हैं भगवान की मूरत 
लोग तो मंदिर में
मेरे मन मंदिर में 
तेरे पांव रख लेता हूं...
ले जाओ दौलत 
मैं मेरी मां रख लेता हूं
सारी ले जाओ दौलत 
मैं मेरी मां रख लेता हूं...

मेरे पास भी आने तक से 
ये अंधियारे डरते हैं
मेरे घर के सारे दीपक 
मेरी मां से जलते हैं..

नींद ना आए जब मुझको 
डर चिंता सताए तो
चुपके से सिर गोद में 
तेरी आ रख लेता हूं...
ले जाओ दौलत 
मैं मेरी मां रख लेता हूं
सारी ले जाओ दौलत 
मैं मेरी मां रख लेता हूं...

तेरी मूरत को सीने में 
सजा रख लेता हूं...
ले जाओ दौलत 
मैं मेरी मां रख लेता हूं..
सारी ले जाओ दौलत 
मैं मेरी मां रख लेता हूं...

तू ममता की मूरत है, 
और तू ही प्रेम का सागर है।
धूप सताए क्या मुझको, 
जब सिर पे तेरा आंचल है।
रूठे तो ये जग रूठे रहे, 
तेरा मेरा नाता मां।
इस दुनिया में कोई नहीं, 
जो मेरी मां के बराबर है।


Mata rani ji Ke bhakti Bhajan Song Details

 Song  :- Mai Meri Maa Rakh Leta Hu

 Singer:-Krish Mondal

 Lyrics  :-Priyanka R Bala

टिप्पणियाँ

🙏 अपनी पसंद के भजन, आरती या गायक चुनें — नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके सभी कैटेगरी देखें:
Categories load ho rahi hain...

🙏 भजन संग्रह में अपना योगदान दें

क्या आपके पास कोई सुंदर हिंदी या मराठी भजन, आरती या चालीसा है जिसे आप सभी भक्तों के साथ साझा करना चाहते हैं? नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें और बोलकर या लिखकर अपना भजन हमें भेजें। जाँच के बाद इसे ब्लॉग पर प्रकाशित किया जाएगा।

नया भजन सबमिट करें
• केवल हिंदी या मराठी में ही भजन लिखें।
• अंग्रेजी अक्षरों, मोबाइल नंबर या किसी भी वेबसाइट लिंक की अनुमति नहीं है।
• आप माइक (🎤) बटन दबाकर सीधे बोलकर भी भजन लिख सकते हैं।
⚠️ कृपया केवल हिंदी या मराठी (देवनागरी) में ही शीर्षक लिखें। अंग्रेजी या लिंक मान्य नहीं है।
⚠️ भजन में केवल हिंदी या मराठी शब्दों का उपयोग करें। अंग्रेजी अक्षर या लिंक न डालें।
⚠️ नाम केवल हिंदी या मराठी में लिखें।