श्याम का खाता भजन लिरिक्स - Shyam Ka Khata Lyrics

श्याम का खाता भजन लिरिक्स

मेरे श्याम मेरे श्याम मेरे श्याम

तेरे लेन देन के खाते में
तेरे लेने देने के खाते में
प्रभु मेरा भी नंबर आ जाए
करने को तकाजा सांवरिया
तू कभी तो मेरे घर आ जाए
तेरे लेने देने के खाते में
प्रभु मेरा भी नंबर आ जाए।

सारे जग वाले भी देखे
तू घर में आता जाता है।
तेरे जैसे दीन दयालु की
बहियों में मेरा खाता है।
मैं किससे मांग के लाता हूं।
ये दुनिया को भी नजर आए।
तेरे लेनदेन के खाते में
प्रभु मेरा भी नंबर आ जाए।

हे मेरे श्याम
श्याम मेरे श्याम

तेरा कर्जदार जो बन जाऊं
तो रुतबा मेरा भी बढ़ जाए।
तेरी कृपा का ऐब आज प्रभु
मेरे रोम रोम पे चढ़ जाए।
यूं डूब के तेरे कर्जे में
जीवन मेरा भी सवर जाए।
तेरे लेनदेन के खाते में
प्रभु मेरा भी नंबर आ जाए।

तेरे रोज ख्याल में बुनता हूं
तू ही रहता मेरे विचारों में
तू सारे जग में घूमे रे
मैं रोज पढूं अखबारों में
सोनू अब तेरी बारी है
कभी तो ये भी खबर आए
तेरे लेनदेन के खाते में
प्रभु मेरा भी नंबर आ जाए

करने को तकाजा सांवरिया
तू कभी तो मेरे घर आ जाए
मेरे लेनदेन के खाते में
प्रभु मेरा भी नंबर आ जाए।

Song: Shyam Ka Khatayr
Singer: Shheetal Pandey 
Lyricist: Aaditya Modi Sonu

टिप्पणियाँ

नये भजन आप यहाँ से देख सकते है

ज़्यादा दिखाएं

लेबल

ज़्यादा दिखाएं

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ओ पापी मन करले भजन लिरिक्स - O Papi Man Karle Bhajan Lyrics

शिव जी के भजन लिरिक्स - Shiv Ji ke Bhajan lyrics ( Bhole Nath ke Bhajan List )

तेरी मंद मंद मुस्कनिया पे बलिहार राघव जी लिरिक्स - Teri Mand Mand Muskaniya Pe Balihar raghav ji Lyrics