श्याम नाम ही लेना रे लिरिक्स - Shyam Naam Hi Lena Re Lyrics
श्याम नाम ही लेना रे लिरिक्स
ओ श्याम धनी मेरी बात ये सुन लेतेरे साथ में रहना रे
जब तक मेरी सांस चले
बस तेरा नाम ही लेना रे
ओ सुबह शाम तुझे देखु श्याम
तेरा फोटो रखया गैलरी में
तेरे मंदिर में अर्पित कर दूं
बाबा पूरी सैलरी में
ओ दुनियादारी के अब बाबा
मुझको दर्द ना सहना रे
जब तक मेरी सांस चले बस
तेरा नाम ही लेना रे
रिंगस के उस मोड़ से बाबा
तेरा निशान उठाऊंगा
मोर छड़ी का झाड़ा श्याम जी
तुमसे मैं लगवाऊंगा
तेरे मुकुट को मोर बना ले
तू मेरे दिल का गहना रे
जब तक मेरी सांस चले बस
तेरा नाम ही लेना रे
ओ मेरी जिंदगी के अब बाबा
तुम ही बस रखवाले हो
जल्दी से मेरे खोलो अब तो
बंद किस्मत के ताले हो
विजय राजपूत के संग बाबा
तू ही संग में रहना रे
जब तक मेरी सांस चले बस
तेरा नाम ही लेना रे
\
Song - Shyam Naam Hi Lena Re
Singer :Sunil Sharma Dhingadiya
Writer : Vijay Rajput
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें