लागी रे लगन ओं माँ एक तेरे नाम की भजन लिरिक्स - Lagi Re Lagan Wo Maa Aik Tere Naam Ki Bhajan Lyrics

लागी रे लगन ओं माँ एक तेरे नाम की भजन लिरिक्स

लागी रे लगन ओं माँ  एक तेरे नाम की
एक तेरे नाम की माँ एक तेरे नाम की

भवसागर में भटकी भटकी थकी जिव आत्मा 
ज्ञान का दीप जला दो मिले परमात्मा ॥ हे माँ!.. 
पायी रे शरण तेरी कृपा श्री राम की 
लागी रे लगन ओं माँ  एक तेरे नाम की 

गीत तेरा गाये बिना माँ भक्ति नही जागती 
दिल में बसाये बिना शक्ति नही जागती ॥ हे माँ!.. 
भगवती कहू के अम्बा जुदाई तेरे नाम की 
लागी रे लगन ओं माँ  एक तेरे नाम की 

मन सारा मेल धोकर निर्मल मन कीजिये 
निर्मल बनाकर मन को सद्बुद्धि दीजिये ॥ हे माँ!.. 
अब न सताये हे माँ, चिन्ता धन धान्य की
लागी रे लगन ओं माँ  एक तेरे नाम की 

एक तेरे दर्शन खातिर, एक तेरे प्यार में
ढूँढते फिरे हम तुझको, सारे संसार में॥ हे माँ!.. 
तुझे नहीं पाया तो यह, दुनियाँ किस काम की
लागी रे लगन ओं माँ  एक तेरे नाम की 

ले चल हमें तू हे माँ, जहाँ तेरा वास हो
सब कुछ दिखाई दे माँ, इतना प्रकाश हो॥ हे माँ!.. 
अन्तिम अभिलाषा है माँ, पूर्ण विराम की
लागी रे लगन ओं माँ  एक तेरे नाम की 

समझ नहीं आती हे माँ, कहाँ तेरा वास है
जिससे भी पूँछूँ हे माँ, करे परिहास है॥ हे माँ!.. 
अब तो है आशा केवल, शान्तिकुञ्ज धाम की
लागी रे लगन ओं माँ  एक तेरे नाम की 

लागी रे लगन ओं माँ एक तेरे नाम की भजन लिरिक्स 
 Lagi Re Lagan Wo Maa Aik Tere Naam Ki
devi bhajan lyrics in hindi
Mata Rani Ke Bhajan

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

नये भजन आप यहाँ से देख सकते है

ज़्यादा दिखाएं

लेबल

ज़्यादा दिखाएं

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिव जी के भजन लिरिक्स - Shiv Ji ke Bhajan lyrics ( Bhole Nath ke Bhajan List )

ओ पापी मन करले भजन लिरिक्स - O Papi Man Karle Bhajan Lyrics

तेरा दर तो हकीकत में दुखियों का सहारा है लिरिक्स - Tera Dar To Hakikat Me Dukhiyo Ka Sahara Hai lyrics