मेरी झोपड़ी के भाग आज जाग जाएंगे राम आएँगे लिरिक्स - Meri Jhopdi Ke Bhag Aaj Jag Jayenge Ram Ayenge Lyrics

मेरी झोपड़ी के भाग आज जाग जाएंगे राम आएँगे लिरिक्स

मेरी झोपड़ी के भाग आज जाग जाएंगे, 
राम आएँगे 
राम आएँगे आएँगे राम आएँगे
मेरी कुटिया के भाग आज जाग जाएंगे, 
राम आएँगे,

राम आएँगे तो आंगना सजाऊँगी,
दिया जलाके दिवाली मनाऊँगी,
मेरे जन्मो के पाप सब कट जाएंगे 
राम आएँगे,
मेरी झोपडी के भाग आज जग जाएंगे,
राम आएँगे ॥

राम जी झुलेंगे तो झूलना मैं झुलाऊँगी
मीठे मीठे गीत गाके सुनाऊँगी,
मेरी जिंदगी के सारे दुःख मिट जाएँगे,
राम आएँगे,
मेरी झोपडी के भाग आज जाग जाएंगे 
राम आएँगे

मैं रुचि रूचि भोग लगाउंगी,
मिठे मिठे बेर प्रभु को खिलाउंगी
गुरु कृपा से ही भाग मेरे खुल जाएंगे 
राम आएंगे
मेरी झोपड़ी के भाग आज जाग जाएंगे 
राम आएंगे

राम आएँगे आएँगे, राम आएँगे,
राम आएँगे आएँगे, राम आएँगे ॥
मेरी झोपडी के भागआज जाग जाएंगे,
राम आएँगे

Ram ji Ke Bhakti Bhajan Song

 Song  :- Meri Jhopadi Ke Bhag Aaj Jag Jayenge Ram Ayenge

 Singer:- Rekha Garg

 Lyrics  :-


टिप्पणियाँ

  1. राम आएँगे, राम आएँगे आएँगे,
    राम आएँगे l
    जिसने भी यह भजन लिखा है, स्वयं को रख लिखा है l
    कृपा जग कल्याण का सोच , मेरी लिखी निचे की पंक्तियाँ जोड़े l
    राम आएँगे, राम आएँगे आएँगे,
    राम आएँगे l
    जग में मन मन मिल मिल जायेंगे l
    जन जन चहरे खिल खिल जायेंगे ll
    राम आएँगे, राम आएँगे आएँगे,
    राम आएँगे l
    ताप बाढ़ भूकंप संकट टल टल जायेंगे l
    प्रकृति प्रकोप सब ढल ढल जायेंगे ll
    राम आएँगे, राम आएँगे आएँगे,
    राम आएँगे l
    जंग जंग के मसले, हो हल हल जायेंगे l
    आतंकी विचार सकल खल खल जायेंगे ll
    राम आएँगे, राम आएँगे आएँगे,राम आएँगे l
    अरविन्द व्यास "प्यास" ००९७१५५१४५८३७३

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

नये भजन आप यहाँ से देख सकते है

ज़्यादा दिखाएं

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

माता रानी के भजन लिरिक्स - Mata Rani Bhajan List - नवरात्रि स्पेशल देवी भजन लिस्ट

शिव जी के भजन लिरिक्स - Shiv Ji ke Bhajan lyrics ( Bhole Nath ke Bhajan List )

गणेश जी के भजन लिरिक्स - Ganesh Ji ke Bhajan Lyrics ( Ganpati Ji Ke bhajan lyrics ) Bhajan List