Link Copied! Share on Instagram

मुझे तेरी ज़रूरत है ओ बाबा दरश दिखाओ ना लिरिक्स - Mujhe Teri Jarurat Hai O Baba Darash Dikhao Na Lyrics

मुझे तेरी ज़रूरत है ओ बाबा दरश दिखाओ ना लिरिक्स

तुम ही हो हारे का सहारा
तुम ही हो कलयुग अवतारी
मेरी अब सब आस तुमही से
सुन लो तीन बाण के धारी

मुझे तेरी ज़रूरत है, 
ओ बाबा दर्श दिखाओ ना
हाँ रखकर मोर छड़ी सर पर, 
मुझे अपना बनाओ ना

तुम ही हो हारे का सहारा
तुम ही हो कलयुग अवतारी
मेरी अब सब आस तुमही से
सुन लो तीन बाण के धारी

श्री श्याम शरणम नमः..

कैसे मैं आऊँ कैसे तुम्हें पाऊँ
जतन करू मैं जो भी हार ही जाऊँ
उलझ गया हूँ बिखर गया हूँ
तुम्ही को बताऊँ तुम्ही को बुलाऊँ

मेरे लखदातार तुम्ही हो
देखो सूना मेरा आँगन
आ जाओ लीले पर चढ़तो 
डोल उठे अब सिंहासन

हाँ स्वस्ति गीत जो गाए
ओ बाबा सुनने आओ ना
सजू श्रृंगार मैं तेरे, 
मुझे वो पुष्प बनाओ ना
मुझे तेरी ज़रूरत है....

दान शीश का कृष्ण ने माँगा
बर्बरीक ने पल में दिया
कलयुग के अवतारी बनोगे,
श्याम नाम फिर कृष्ण ने दिया।

शीश से हर संघर्ष को देखा
देखा युद्ध महाभारत का
अब देखो मुझको बाबा
सुनलो हर शब्द इबादत का

कृपा की इक नज़र से तुम, 
हाँ बाबा मुझे सँवारो ना
हम तुम्हारे तुम हमारे, 
हाथ थामों सँभालो ना
मुझे तेरी ज़रूरत है, 
ओ बाबा दर्श दिखाओ ना
हाँ रखकर मोर छड़ी सर पर, 
मुझे अपना बनाओ ना

SInger : Swasti Mehul
Lyrics : Swasti Mehul

📥 मोबाइल में बिना इंटरनेट के इस पूरे सुंदर भजन को पढ़ने के लिए ये PDF फाइल यहाँ से डाउनलोड करें!

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिव जी के भजन लिरिक्स - Shiv Ji ke Bhajan lyrics ( Bhole Nath ke Bhajan List )

हे भोळ्या शंकरा आवड तुला बेलाची लिरिक्स - He Bholya Shankara Awad Tula Bela chi Lyrics

विट्ठलाचे अभंग मराठी लिरिक्स - Vitthalache Abhang Marathi lyrics

फ़िल्मी तर्ज पर भजन लिरिक्स - Filmi Tarj Par Bhajan lyrics

गुरुपूनम की रात सुहानी लिरिक्स - Guru Poonam Ki Raat Suhani Lyrics (Omprakash Tirole )

तेरा दर तो हकीकत में दुखियों का सहारा है लिरिक्स - Tera Dar To Hakikat Me Dukhiyo Ka Sahara Hai lyrics

मैंने मोहन को बुलाया है वो आता होगा लिरिक्स | Maine Mohan Ko Bulaya Hai Vo Aata Hoga Lyrics - Sumit Saini

कृष्णाच्या गवळणी मराठी लिरिक्स - Krishanachya Gavlani Marathi Lyrics

मेरा भोला है भंडारी करे नंदी की सवारी लिरिक्स - Mera Bhola Hai Bhandari Kare Nandi Ki Sawari Lyrics

कृष्ण भगवान के भजन लिरिक्स - Krishna Bhajan Lyrics