हे शम्भु बाबा मेरे भोलेनाथ लिरिक्स - He Shambhu Baba Mere Bholenath Lyrics
हे शम्भु बाबा मेरे भोलेनाथ लिरिक्स
हे शम्भु बाबा मेरे भोलेनाथ
तीनो लोक में तू ही तू
श्रद्धा सुमन मेरा मन बेलपत्री
जीवन भी अर्पण कर दू
जग का स्वामी है तू अंतरयामी है तू
मेरे जीवन की अनमिट कहानी है तू
तेरी शक्ति अपार तेरा पावन है द्वार
तेरी पूजा मेरा जीवन आधार
धुल तेरे चरणों की लेकर
जीवन को साकार किया
हे शिव शंकर मेरे भोलेनाथ ...
तीनो लोक में तू ही तू
मन में है कामना और कुछ जानू ना
जिंदगी भर करू तेरी आराधना
सुख की पहचान दे तू मुझे दे
प्रेम सबसे करू ऐसा वरदान दे
तूने दिया बल निर्बल को
अज्ञानी को ज्ञान दिया
हे शिव शंकर मेरे भोलेनाथ..
हे शम्भु बाबा मेरे भोलेनाथ
तीनो लोक में तू ही तू
श्रद्धा सुमन मेरा मन बेलपत्री
जीवन भी अर्पण कर दू
भोलेनाथ के नये भजन आप यहाँ पर देख सकते है
हे शम्भु बाबा मेरे भोलेनाथ शिव भजन लिरिक्स
He Shambhu Baba Mere Bholenath Shiv Bhajan Lyrics hindi
BDD
जवाब देंहटाएं