Link Copied! Share on Instagram

कर चले हम फ़िदा जान ओ तन साथियों लिरिक्स - Kar Chale Ham FidaJanoTan Sathiyo Lyrics

कर चले हम फ़िदा जान ओ तन साथियों लिरिक्स

कर चले हम फ़िदा जान-ओ-तन साथियों 
अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों

हां हां…
साँस थमती गई नब्ज़ जमती गई
फिर भी बढ़ते कदम को न रुकने दिया
कट गये सर हमारे तो कुछ ग़म नहीं
सर हिमालय का हमने न झुकने दिया
मरते मरते रहा बाँकापन साथियों
अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों
कर चले हम फ़िदा…

ज़िंदा रहने के मौसम बहुत हैं मगर
जान देने की रुत रोज़ आती नहीं
हुस्न और इश्क़ दोनों को रुसवा करे
वो जवानी जो खूँ में नहाती नहीं
आज धरती बनी है दुल्हन साथियों
अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों
कर चले हम फ़िदा…

राह क़ुर्बानियों की न वीरान हो
तुम सजाते ही रहना नये क़ाफ़िले
फ़तह का जश्न इस जश्न के बाद है
ज़िंदगी मौत से मिल रही है गले
बांधलो अपने सर से कफ़न साथियों,
अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों
कर चले हम फ़िदा…

खींच दो अपने खूँ से ज़मीं पर लकीर
इस तरफ़ आने पाये न रावण कोई
तोड़ दो हाथ अगर हाथ उठने लगे
छूने पाये न सीता का दामन कोई
राम भी तुम तुम्हीं लक्ष्मण साथियों,
अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों

कर चले हम फ़िदा जान-ओ-तन साथियों
अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों

ऐसे ही सुन्दर देश भक्ति गीत
  1. दिल दिया है जान भी देंगे  ऐ वतन तेरे लिए लिरिक्स
  2. जहाँ पाँव में पायल हाथ में कंगन लिरिक्स 
  3. जहाँ डाल डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा लिरिक्स
  4. माँ तुझे सलाम देश भक्ति गीत लिरिक्स (  वंदे मातरम - ए. आर. रहमान )
  5. ऐ मेरे वतन के लोगों तुम खूब लगा लो नारा लिरिक्स
  6. संदेसे आते हैं हमें तड़पाते हैं लिरिक्स
  7. मेरा रंग दे बसंती चोला लिरिक्स 
  8. चन्दन है इस देश की माटी लिरिक्स
  9. कर चले हम फ़िदा जान ओ तन साथियों लिरिक्स
  10. मेरी जान जाये वतन के लिए लिरिक्स
  11. कर चले हम फ़िदा जान ओ तन साथियों लिरिक्स
  12. छोड़ो कल की बातें कल की बात पुरानी लिरिक्स 
  13. ये देश है वीर जवानों का लिरिक्स 
  14. आओ बच्चों तुम्हें दिखाएं झाँकी हिंदुस्तान की लिरिक्स 
  15. मेरा मुल्क मेरा देश मेरा ये वतन लिरिक्स
  16. अब के बरस तुझे धरती की रानी कर देंगे लिरिक्स
Kar Chale Ham FidaJanoTan Sathiyo Lyrics
Bhakti Bhajan Song Details

 Song  :- Kar Chale Ham FidaJanoTan Sathiyo

 Singer:-  Mohammad Rafi

 Lyrics  :- Kaifi Azmi

📥 मोबाइल में बिना इंटरनेट के इस पूरे सुंदर भजन को पढ़ने के लिए ये PDF फाइल यहाँ से डाउनलोड करें!

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिव जी के भजन लिरिक्स - Shiv Ji ke Bhajan lyrics ( Bhole Nath ke Bhajan List )

तेरा दर तो हकीकत में दुखियों का सहारा है लिरिक्स - Tera Dar To Hakikat Me Dukhiyo Ka Sahara Hai lyrics

मैंने मोहन को बुलाया है वो आता होगा लिरिक्स | Maine Mohan Ko Bulaya Hai Vo Aata Hoga Lyrics - Sumit Saini