पावागढ़ वाली मैया प्यारी दया करो महाकाली रे लिरिक्स - Pawagadh Wali Maiya Pyari Daya Karo Mahakali Re Lyrics

पावागढ़ वाली मैया प्यारी दया करो महाकाली रे लिरिक्स

पावागढ़ वाली मैया प्यारी 
दया करो महाकाली रे 
दया करो महाकाली रे 

ॐ नमो महाकाली रूपम 
शक्ति तू ज्योत स्वरुपम रे 
पावागढ़ वाली मैया प्यारी 
दया करो महाकाली रे 
दया करो महाकाली रे 

शुम्भ निशुम्भ को तुमने मारा
रक्त बिज संहारा रे
दुष्टों को संहारने वाली 
दया करो महाकाली रे 
दया करो महाकाली रे 

सूरज चंदा में रूप समाया
तारो का रूप तू प्यारा रे 
भक्तो के दुःख हरने वाली 
दया करो महाकाली रे 
दया करो महाकाली रे 

तेरे रूप की देख के ज्वाला 
डाकिन भी डर जाती रे 
संत गुनी जन तुमको पूजे 
दया करो महाकाली रे 
दया करो महाकाली रे 

दक्ष के कुंड में तू समाकर
पार्वती बन आई रे  
महिमा तेरी बड़ी निराली 
दया करो महाकाली रे 
दया करो महाकाली रे 

कलकत्ते में तू काली माँ
जय जगजननी ज्वाला रे 
आओ माँ आओ भक्त पुकारे
दया करो महाकाली रे 
दया करो महाकाली रे 

अखंड ज्योत तुम्हारी है मैया 
सारे ग्रहों को सुधारे रे
लाज रखो हे पावागढ़ वाली 
दया करो महाकाली रे 
दया करो महाकाली रे

बिच भवंर में फसी है नैया 
आकर पार लगाना रे   
सद्बुद्धि का दान ही देना
दया करो महाकाली रे 
दया करो महाकाली रे 

Mata Rani Bhakti Bhajan Song Details

 Song  :- Pawagadh Wali Maiya Pyari Daya Karo Mahakali Re

 Singer:- Sanjay Chouhan, Manish Tiwari

 Lyrics  :-


टिप्पणियाँ

नये भजन आप यहाँ से देख सकते है

ज़्यादा दिखाएं

लेबल

ज़्यादा दिखाएं

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिव जी के भजन लिरिक्स - Shiv Ji ke Bhajan lyrics ( Bhole Nath ke Bhajan List )

तेरा सालासर दरबार तन्ने पूजे यो संसार मन्ने अच्छा लागे से लिरिक्स - Tera Salasar Darbar Tanne Puje Yo Sansar Manne Achha Lage Se Lyrics

ओ पापी मन करले भजन लिरिक्स - O Papi Man Karle Bhajan Lyrics