मै मालामाल हो गया लिरिक्स - Main Malamal Ho Gya Lyrics
मैया का द्वारा है बड़ा प्यारा
हो गया मै तो सर को झुकाके
मालामाल मालामाल मालामाल
मै मालामाल हो गया..
दर्शन तेरा करके मैया
जीवन ये साकार हुआ
भाग्य जगाने भक्त जनो का
मैया का अवतार हुआ
खाली झोली सब की भरे ये
भोली माँ भोली माँ भोली माँ
मै मालामाल हो गया..
शीश झुकाने दर्शन पाने
तेरे दर आ जाये जो
सब खुशिया मिल जाये उसको
ज्योत जलाये तेरी जो
भाव से मैंने जब भी पुकारा
मै निहाल मै निहाल मै निहाल
मै मालामाल हो गया..
निर्मल मन हो जिस सेवक का
उसको देती तार माँ
घर ना देखे जर ना देखे
देखे सच्चा प्यार माँ
पकड़ा दामन जिसने माँ का
एक बार एक बार एक बार
मै मालामाल हो गया..
मै मालामाल हो गया भजन लिरिक्स हिंदी में: दुर्गा माता के इस प्रसिद्ध भजन को Kumar Vishu ने स्वर दिया है एवं इसके रचयिता पारंपरिक (Traditional) हैं। माता रानी के नए भजन और नवरात्रि स्पेशल माता की भेंटें के रूप में इंटरनेट पर सर्वाधिक सर्च की जाने वाली इस रचना के संपूर्ण बोल, वीडियो एवं भावार्थ यहाँ पढ़ें। नवरात्रि स्पेशल, माता की चौकी, रात का जागरण के लिए अभी सेव व शेयर करें।
.jpg)



Nice
जवाब देंहटाएं