जिसने साधे रघुवर के सारे काम हैं लिरिक्स - Jisne Sadhe Raghuwar Ke Sare Kam Hai Lyrics

जिसने साधे रघुवर के सारे काम हैं लिरिक्स

जिसने साधे रघुवर के सारे काम हैं, 
जिसकी हर साँस पर,
केवल राम का नाम है,
जो राम दीवाना कहलाता सरेआम है,
वो हनुमान है वो हनुमान है....

जो सात समंदर लांघे,
और पल में लंका जलाए,
जो अपने इस बल को भी,
बस राम कृपा बतलाए,
जिसके मन में ना कण भी ना अभिमान है,
वो हनुमान है, वो हनुमान है,
जिसने साधे रघुवर के सारे काम हैं,
जिसकी हर साँस पर केवल राम का नाम है......

वो राम जो जग का दाता उस राम से दुनिया सारी,
जिसने कितनों की नैया भव सागर पार उतारी,
उस राम पे भी जिस सेवक का एहसान है,
वो हनुमान है, वो हनुमान है
जिसने साधे रघुवर के सारे काम हैं,
जिसकी हर साँस पर केवल राम का नाम है,

जो जीत सके हर मन को वो तीर नहीं तरकश में,
सोनू हनुमान सिखाते भगवान् भगत के वश में,
जिसके सुमिरण से मिल जाते प्रभु राम हैं,
वो हनुमान है वो हनुमान है
जिसने साधे रघुवर के सारे काम हैं,
जिसकी हर साँस पर केवल राम का नाम है

bhakti Bhajan Song Details

 Song  :- Jisne Sadhe Raghuwar Ke Sare Kam Hai

 Singer:-  Reshmi Sharma

 Lyrics  :- Aaditya Modi "Sonu"


टिप्पणियाँ

नये भजन आप यहाँ से देख सकते है

ज़्यादा दिखाएं

लेबल

ज़्यादा दिखाएं

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

माता रानी के भजन लिरिक्स - Mata Rani Bhajan List - नवरात्रि स्पेशल देवी भजन लिस्ट

शिव जी के भजन लिरिक्स - Shiv Ji ke Bhajan lyrics ( Bhole Nath ke Bhajan List )

ओ पापी मन करले भजन लिरिक्स - O Papi Man Karle Bhajan Lyrics